भारत में हनीमून के लिए 7 प्रसिद्ध स्थान जो  है थाईलैंड से भी बेहतर

भारत में हनीमून के लिए 7 प्रसिद्ध स्थान जो  है थाईलैंड से भी बेहतर

Posted On : 2024-02-26

भारत में हनीमून के लिए 7 प्रसिद्ध स्थान जो  है थाईलैंड से भी बेहतर

भारत में पर्यटक स्थलों की प्राय: कोई कमी नहीं है, लेकिन फिर भी भारतीय अक्सर हनीमून के लिए भारत के बाहर जाते हैं। जबकि भारत में घूमने के लिए लगभग हर एक प्रकार का वातावरण जिसमें रेगिस्तान, पहाड़, समुद्र इत्यादि सभी प्रकार के घूमने की जगह है। यहां आप कम बजट में ही अपने हनीमून ट्रिप को कंप्लीट कर सकते हैं। आइए हम बात करते हैं भारत में कुछ ऐसे प्रमुख स्थानों के बारे में जो की कम बजट में सबसे अच्छे हनीमून डेस्टिनेशंस है।

मनाली

गोवा

अंडमान निकोबार

जयपुर

शिमला

श्रीनगर

उदयपुर

 

  1. मनाली

 मनाली भारत की कुछ एक उन चुनिंदा स्थानों में शुमार है, जो की हनीमून के लिए कपल्स की पहली पसंद है।

यहाँ घूमने के लिए स्थानों की कोई कमी नहीं है। जिसमे मालरोड, हिडिंबा देवी मंदिर, ओल्ड मनाली, जोगिनी फाल्स और रोहतांग पास इत्यादि शामिल है।

मनाली में अटल टनल से आगे जाने के बाद यह स्थान बहुत अधिक रोमांचकारी होता है। जहाँ बगल से नदी बह रहीं होती है और आप सफर का आनंद ले रहे होते हैं। जिसमे ऊंचे-ऊंचे पहाड़ व बहुत ही मनोरम दृश्य दिखाई देते रहते हैं।

 मनाली से कुछ किलोमीटर आगे रोहतांग पास जिसे एक विशेष परमिट के द्वारा ही जाया जा सकता है। यहाँ से मनाली का सुन्दर नजारा दिखाई पड़ता है। यहाँ लगभग हमेशा बर्फ़ ही रहती है।

 यहाँ का माल रोड ऊनी कपड़े व खाने पीने की वस्तुओ के लिए प्रसिद्ध है। शाम को यहाँ की रौनक देखते ही बनती है।

 

  1. गोवा

 गोवा दुनिया भर में अपनी सुंदर समुद्री तटों के लिए जाना जाता है जो की हर एक भारतीय के लिए हनीमून की एक बेस्ट डेस्टिनेशन है।

 गोवा में हर कुछ दूरी पर सुन्दर समुद्री तट है। जहाँ अलग- अलग देशों से लोग आते हैं जो गोवा को अलग स्वरूप देती है।

 गोवा में रेस्ट्रॉन्ट, क्लब, कसीनो, इत्यादि की कोई कमी नहीं है जिसके लिए युवा यहाँ गोवा में खिंचे चले आते हैं।

 यहाँ का वातावरण पर्यटकों को घूमने फिरने की पुरी आजादी प्रदान करता है। शाम के समय समुद्र के किनारे समय बिताना और सूरज को ढलते हुए आँखों से देखना एक बहुत सुकून भरा यादगार पल साबित हो सकता है।

 

  1. अंडमान निकोबार

 वैसे यह भारत की मुख्य भूमि से काफी दूर है, लेकिन यह भारत का हिस्सा होने के साथ-साथ यहाँ का वातावरण इस जगह को सबसे अलग बनाता है।

यहाँ आने के लिए कोई सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं है। यहाँ क्रूज शिप या हवाई माध्यम से ही इस द्वीप पर आया जा सकता है। जिसकी वजह से यहाँ हनीमून के लिए आना एक बहुत बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

 ये जगह चारों ओर बंगाल की खाड़ी से घिरी हुई है। जिसका नीला पानी पर्यटकों को समुद्र के किनारे की ओर आकर्षित करता है।

 इस द्वीप पर भीड़ कम होने के कारण यह जगह कपल्स के लिए सबसे अच्छी है। जिससे कपल्स एक दूसरे के साथ बेहतर समय बिता पाते है।

 

  1. जयपुर

राजस्थान भारत के पर्यटक क्षेत्रों में किसी भी प्रकार से कम नहीं है और जब बात कपल्स के लिए की जाए तो राजस्थान का जयपुर उसमें सब से पहले याद की जाने वाली जगहों में से एक है। यह अपने प्राचीन किले, खानपान, सभ्यता व संस्कृति से कपल्स को अपनी ओर आकर्षित करता है।

 यहाँ घूमने के लिए किले जिसमे जय गढ़ का किला, मान सिंह महल, जल महल, हवा महल आदि अनेक प्राचीन धरोहर शामिल हैं।

 यहाँ के खानपान की बात की जाए तो यह राजस्थानी भोजन के साथ-साथ लगभग हर एक व्यंजन जो पर्यटकों की पसंद में शुमार है, आसानी से उपलब्ध रहता है।

 शाम के समय यहाँ का प्रकाशमान वातावरण पर्यटकों को हमेशा से ही लुभाता रहा है जिसकी वजह से लोग जयपुर खिचे चले आते हैं।

 

 

  1. शिमला

 पर्यटन की बात की जाए तो भारत का कोई भी राज्य एक दूसरे से कम तो नहीं है, लेकिन जब बात कपल हनीमून कि की जाए  तो हमेशा से ही भारत के पहाड़ी क्षेत्र आगे रहते है जिसमे हिमाचल सबसे प्रमुख हैं।

बर्फबारी के समय यहाँ की सारी जगहों में बर्फ़ की एक मोटी चादर बिछ जाती है। जोकि पर्यटकों के लिए बहुत रोमांचकारी पल होता है। जिसमे लोग बर्फ़ से खेलना व अनेक प्रकार से बर्फबारी का आनंद लेते हैं जो कि उनके लिए जिंदगी भर का एक यादगार पल बन जाती है।

 शिमला की टॉय ट्रेन जो की पहाड़ों पर चलने वाली भारत के कुछ एक चुनिंदा ट्रेनों में से एक है। यहाँ से इस ट्रेन में बैठकर शिमला की वादियों का आनंद लिया जा सकता है और यही कुछ छोटी-छोटी चीज़ें शिमला को अन्य स्थानों से अलग बनाती है।

 

  1. श्रीनगर

जब बात पर्यटन कि की जाए तो जम्मू कश्मीर राज्य की राजधानी श्रीनगर किसी भी मायने में कम नहीं है। कश्मीर घाटी में बसे श्रीनगर जो की 1700 मीटर ऊंचाई पर स्थित है, हनीमून के लिए एक सबसे बेहतर विकल्प है।

 श्रीनगर अपनी डल झील के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जहां सैलानी नौका विहार का आनंद लेते हैं। सुबह व शाम के समय यहां का वातावरण सबसे सुंदर दिखाई पड़ता है।

अगर आपको शांति पसंद है तो आप हाउसबोट में भी रह सकते हैं जिसका अनुभव एकदम अलग होता है।

इसके अलावा यहां पर मुगल गार्डन, चश्मे शाही गार्डन, हरी पर्वत फोर्ट ट्यूलिप गार्डन आदि पर्यटन स्थल मौजूद है। यहां पर्यटक सर्दियों में बर्फ का आनंद लेने के लिए श्रीनगर आते हैं।

 

  1. उदयपुर

 उदयपुर को झीलों का शहर भी कहते हैं जो की राजस्थान में स्थित है। यहां पर पिछोला लेक, सिटी पैलेस उदयपुर, जग मंदिर पैलेससज्जनगढ़ पैलेस इत्यादि घूमने का स्थान है।

यह स्थान चारों ओर अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है जो इस स्थान को राजस्थान के अन्य पर्यटक स्थलों से अलग बनाता है।

यहां बहुत से लग्जरी होटल और रेस्टोरेंट इत्यादि है, जिसे लोग हनीमून के लिए पसन्द करते हैं व राजस्थानी मेहमान नवाजी का आनंद उठाते हैं।

 

Category

Customer Care
Need Help Booking ?

Call Our Customer Care Executive. We Are Available 24x7 Just Dial.

+91 9810833751 Send Enquiry